जैजैपुर जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी सदस्य बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को सदस्यता हेतु जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में आज भाजपा जिला कार्यालय में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने भाजपा प्रवेश किया।
भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रवेश करने वालों में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03 रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा कृष्णकुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष भूषण चंद्रा, मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव , जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल, जिला मंत्री भुवन भास्कर यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा से कीर्तन चंद्रा, जैजैपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, सत्यनारायण चंद्रा, आई टी सेल अरुण शर्मा, कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।