सक्ती
वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं मतदान प्रतिशत की अद्यतन स्थिति

सक्ती – लोकसभा निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण अंतर्गत जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान तिथि 7 मई 2024 को निर्धारित की गई है। 7 मई को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जाना जा सकता हैं।


