महतारी वंदन की राशि पाने चक्कर काट रहीं महिलाएं
सक्ती – महिलाओं को हर महीने 1000 देने की महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस योजना को चुनावी वादा बनाया। सत्ता में आते ही सरकार ने इसे लागू भी कर दिया। शुरुआत में महिलाओं के खातों में राशि पहुंची। कुछ महीनों बाद कई महिलाओं के खातों में पैसा आना बंद हो गया। जब महिलाओं ने कारण जानना चाहा तो पता चला कि उनके खाते आधार से लिंक नहीं हैं। डीबीटी भी सक्रिय नहीं है। इसके बाद महिलाओं ने फिर से अपने खाते अपडेट करवाए। आधार से लिंक करवाया। डीबीटी भी चालू करवाया। इसके बावजूद उनके खातों में अब तक राशि नहीं आई। कई महीने बीत चुके हैं। महिलाएं बैंक और आंगनबाड़ी केंद्रों के चक्कर काट रही हैं। कोई जवाब नहीं मिल रहा। बैंक में जांच कराने पर पता चलता है कि खाता आधार से लिंक है। डीबीटी भी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एप से जानकारी निकालती हैं। वहां दिखता है कि राशि वापस चली गई है। कारण बताया जाता है कि आधार और डीबीटी अपडेट नहीं है। महिलाएं बार-बार अपडेट करवा रही हैं। फिर भी पैसा नहीं मिल रहा। महिलाओं का कहना है कि कितनी बार आधार और डीबीटी अपडेट करवाएं। महिला बाल विकास विभाग कोई समाधान नहीं दे रहा। तकनीकी समस्याओं का हल नहीं निकाला जा रहा।