सक्ती

प्रत्याशी घोषित होने के बाद सक्ती पहुंचे डॉक्टर खिलावन साहू

महामाया मंदिर में जाकर टेका मत्था
खिलावन ने कहा- छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, एकजुट नजर आये सक्ती के भाजपाई

प्रत्याशी घोषित होने के बाद सक्ती पहुंचे डॉक्टर खिलावन साहू kshititech

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा विगत दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सक्ती विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2013 में विधायक रहे डॉक्टर खिलावन साहू को अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद 11 अक्टूबर को पहली बार डॉक्टर खिलावन साहू सक्ती पहुंचे, एवं डॉक्टर खिलावन साहू ने महामाया मंदिर सहित गायत्री शक्तिपीठ भी जाकर वहां पूजा अर्चना की तथा भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना भी करी इस अवसर पर जहां सक्ती विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा नेता एकजुट नजर आए तो वहीं कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि इस बार सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरायगे
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू के सक्ती आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में एक चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने डॉक्टर खिलावन साहू का स्वागत किया साथ ही सभी से खुलकर सुझाव भी आमंत्रित किया गया, एवं इस अवसर पर डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने हमें अपना आशीर्वाद नहीं दिया, किंतु 2023 के चुनाव को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अनुकूल वातावरण बना हुआ है, एवं हम सभी बूथ स्तर पर काम करें तथा आप सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद ही भारतीय जनता पार्टी को पुनः जीत की ओर अग्रसर करेगा एवं मैं आप सभी के सदैव मार्गदर्शन से ही कार्य करूंगा
11 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामअवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामनरेश सिंह यादव, नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजयुमो महामंत्री अभिषेक शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंकित अग्रवाल,भाजपा नगर मंडल सक्ती के महामंत्री गोविंद देवांगन,श्रीमती अनीता यादव, पुष्पेंद्री कसेरा, सत्येंद्र सोनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, बसंत सूर्या सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।