सक्ती

सक्ती जिला के शैक्षणिक स्तर को उठाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उठाया जिम्मेदारी

सक्ती –  शहर के विमिन्न सामाजिक संगठनों ने जो मेधावी छात्र-छात्राएँ की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एवं जो मेधावी छात्र-छात्राएँ आर्थिक संकट के कारण अच्छे स्कूल में अध्ययन करने में असमर्थ है, उनके लिए शहर के सामाजिक संगठनों के कुछ व्यक्तियों द्वारा नगर के प्रथम अंग्रेजी माद्यम प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित स्कूल एम. एल. जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ती में प्रवेश पर अनुदान दिया जायेगा। जो भी मेधावी छात्र-छात्राएँ सत्र 2024-25 में कक्षा 5 वीं, 8 वीं, एवं कक्षा 10वीं में 75% से अधिक अंक हासिल किये हैं, उनके लिए हिन्दी माध्यम कक्षा 6वीं से 12वीं तक सत्र 2025-26 के लिए 5000/- रूपये होगी। वहीं अंग्रेजी माध्यम कक्षा 6वीं से 8वीं तक 6500/-, कक्षा 9वीं एवं 10वीं के लिए 7500/-तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए 8500/- रूपये शैक्षणिक शुल्क होगी एवं शेष राशि (सत्र 2025-26) को सभा संगठन से जुड़े सदस्यों के द्वारा वहन किया जायेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएँ या माता पिता एम. एल. जैन हायर सेकण्डरी स्कूल, सक्ती के कार्यालय में संपर्क कर अपना प्रवेश निश्चित करा लेवें। स्थान सीमित है। उपरोक्त अनुदान सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता  नोवेल वर्मा (पूर्व मंत्री),  संतोष कमार जायसवाल (अधिवक्ता) एवं भाई महबूब खान (पूर्व सक्ती नगर पालिका उपाध्यक्ष) के द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभा संगठन के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं के पढ़ाई लिखाई के खर्च का अनुदान देना समाज, ग्रामीण एवं आस-पास के शहरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आज के समय मे ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता बहुत कम दिखाई पड़ते है। निश्चित ही इस सराहनीय कदम पर मेघावी छात्र छात्राएँ एवं उनके पालक इसका लाभ उठाऐंगे। इस सराहनीय पुनीत कार्य के लिए शाला संचालन समिति के अधयक्ष  नारायण सिंह परिहार, उपाध्यक्ष  मदनमोहन शर्मा एवं दिग्विजय सिंह, सचिव नरेश कुमार सेवक, कोषाध्यक्ष  हर महेन्दर सिंह सदस्य  राम अवतार अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की।