सक्ती

पुटीडीह रीपा में गोबर (प्राकृतिक) पेन्ट निर्माण का हुआ शुभारंभ

पुटीडीह रीपा में गोबर (प्राकृतिक) पेन्ट निर्माण का हुआ शुभारंभ kshititech

सक्ती, 21 जुलाई 2023। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि द्वारा डभरा विकासखंड के पुटीडीह रीपा का निरीक्षण किया गया जिसमें कलेक्टर द्वारा गोबर (प्राकृतिक) पेन्ट निर्माण का शुभारंभ किया गया। प्राकृतिक पेन्ट निर्माण में कार्यरत जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह सदस्यों से पेन्ट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए लगन से काम करने के लिए कलेक्टर द्वारा प्रेरित किया गया। साथ ही रीपा मैनेजर को उचित मार्केटिंग चैनल विकसित करते हुए समय में विक्रय सुनिश्चित करने कहा गया। जनपद सीईओ एवं आरईएस विभाग को सभी शासकीय भवनों में गोबर पेन्ट के उपयोग हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पुटीडीह के सरपंच, राजीव युवा मितान के सदस्य गण, जय अम्बे समूह के सदस्यगण, प्रगति समूह के सदस्यगण, पी.आर.पी., एफ.एल.सी.आर.पी.,सक्रिय महिला,एडी.सीओ, आर.ई.एस . एस.डी.ओ.,सब इंजीनियर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डभरा एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।