दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर 6 मार्च 2025 को

सक्ती – भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार सक्ती जिले के चयनित दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों हेतु सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग प्रदाय करने के लिए दिनांक 6 मार्च 2025 को सामुदायिक भवन सक्ती में वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व समस्त नगरीय निकाय मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र जारी कर सभी चिन्हांकित दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों को शिविर स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है । उल्लेखनीय है कि जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ट नागरिकों को एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत उनके आवश्यकतानुसार नि:शुल्क (ट्रायसायकल, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, वैशाखी, श्रवण यंत्र, स्वेत छडी. स्मार्ट फोन, डेजिप्लेयर इत्यादि) कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु मूल्यांकन एवं मापन शिविर का आयोजन किया गया था । जिसके अंतर्गत चिन्हांकित दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों को नि:शुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा ।


