सक्ती

हाई स्कूल टेमर अभिव्यक्ति एवं महिला सुरक्षा एवं जेंडर भेद जागरूकता अभियान के बारे में किया गया जागरूक

सक्ती ‌। आज दिनांक 01.12. 2022 को पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के दिशा निर्देश में अभिव्यक्ति ऐप महिला सुरक्षा एवं जेंडर भेद जागरूकता अभियान की प्रचार प्रसार हेतु शासकीय हाई स्कूल टेमर, हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल सक्ती में छात्र छात्राओं को तथा उपस्थित शिक्षकगणों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में महिला संबंधी अपराध अपहरण, पास्को एक्ट, दहेज तथा साइबरक्राइम मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया करीब 400 छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित थे।