सक्ती

पत्रकार मोहन देवांगन की सुपुत्री के विवाह समारोह में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने दिया आशीर्वाद

स्थानीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संपन्न हुआ मंगल परिणय, नवयुगल के सुखद भविष्य की कामना की

सक्ती –  जिला प्रेस क्लब सक्ती एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन (जिला इकाई सक्ती) के सक्रिय पदाधिकारी तथा शहर के प्रतिष्ठित ‘मोहन कंप्यूटर’ के संचालक वरिष्ठ पत्रकार मोहन देवांगन की सुपुत्री सौ.का. सान्वी का शुभ विवाह चि. पंकज देवांगन के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 24 नवंबर को स्थानीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (सामुदायिक भवन) में आयोजित इस भव्य मांगलिक कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार साथियों ने शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
विवाह समारोह के दौरान अतिथियों ने वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं और देवांगन परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर देवांगन परिवार की ओर से सभी आगंतुक मेहमानों एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत व सत्कार किया गया। मांगलिक आयोजन में सक्ती जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
समारोह में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन एवं पूर्व अध्यक्ष संजय रामचंद्र, जिला प्रेस क्लब सक्ती के अध्यक्ष ईश्वर लोधी, सचिव कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष पप्पू खान, मुस्लिम समाज के प्रमुख महबूब खान, राजीव लोचन सिंह, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई सक्ती के पदाधिकारी बजरंग अग्रवाल (चिंटू), पूर्व पार्षद सम्मेलाल गभेल, नगर पालिका परिषद सक्ती में पदस्थ शयन कुमार शुक्ला, भाजपा नेत्री श्रीमती अनीता सिंह, राजेश सिंह ठाकुर एवं तपेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी और शहरवासी उपस्थित रहे।