सतनाम भवन खैरा में 10 लाख की लागत से निर्मित छतदार चबूतरे का सांसद कमलेश जांगड़े ने किया लोकार्पण

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व निष्ठा की शपथ
‘मैं’ का भाव त्यागकर ‘हम’ की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाएं : सांसद कमलेश जांगड़े
सक्ती – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की सक्ती ब्लॉक इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार, 24 नवंबर को सतनाम भवन, खैरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं। इस अवसर पर सांसद ने सतनाम भवन परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित छतदार चबूतरे का विधिवत लोकार्पण भी किया।
समाज में आपसी भाईचारा और एकता जरूरी
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को ‘मैं’ का भाव त्यागकर ‘हम’ की भावना के साथ कार्य करना होगा। इससे समाज में अपनत्व के साथ आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करते हुए समाज को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का आह्वान किया।
वहीं, समाज के जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इन पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने सक्ती ब्लॉक इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
• अध्यक्ष: अमर सिंह जांगड़े
• उपाध्यक्ष: उदयराम मधुकर, गणेश रत्नाकर एवं श्रीमती नेहा पाटले
• सचिव: पतिराम कुर्रे
• सह-सचिव: सुरेश कुमार खुंटे
• कोषाध्यक्ष: दयानंद खुंटे
• कार्यकारिणी सदस्य: कन्हैयालाल खुंटे, विजय लहरे, अनिल कुमार टंडन, धनीराम महिलांगे, हृदय बंजारे, सियाराम कुर्रे, मन्नू पालेकर, योगीलाल सुमन, होरी लाल कुर्रे, राम कुमार भारद्वाज और रामनाथ खुंटे।
सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के प्रदेश पदाधिकारी श्यामलाल सितारे, वीरेंद्र अजगल्ले, जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर आजाद, जिला सचिव कीर्तन टंडन, संतराम महिलांगे, जनपद उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, डभरा ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथी महेश्वरी, डी.के. कुर्रे, विजय खुंटे, सरपंच हेमलता चंद्रा, प्रेम चंद्रा, रामदीन टंडन, महादेव जांगड़े, देव भारद्वाज, श्रीमती चेतना जांगड़े, पुष्पेंद्र धृतलहरे, अमृत रात्रे, तोषिबा लायन, रहस दिव्य, दिलसाय लहरे और रमेश आजाद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
