सक्ती

गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल सभा सक्ती ने किया आत्मीय स्वागत

वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण कर दी जयंती की बधाई, समाज बंधुओं के लिए की गई जलपान की व्यवस्था

गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल सभा सक्ती ने किया आत्मीय स्वागत kshititech
गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल सभा सक्ती ने किया आत्मीय स्वागत kshititech
गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल सभा सक्ती ने किया आत्मीय स्वागत kshititech

सक्ती –  गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिख समाज सक्ती द्वारा निकाली गई श्री गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल सभा सक्ती द्वारा हटरी धर्मशाला में जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया।  24 नवंबर की रात्रि को अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिख समाज के वरिष्ठ जनों को माला पहनाकर और गले मिलकर गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अग्रवाल सभा की ओर से गुरु नानक देव जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई।
जलपान की रही विशेष व्यवस्था
स्वागत के पश्चात अग्रवाल सभा द्वारा आगंतुक समाज बंधुओं के लिए स्वादिष्ट नाश्ते व जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई थी। वहीं, शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के लिए हटरी धर्मशाला के प्रथम तल स्थित सभागार में स्वल्पाहार की अलग से व्यवस्था की गई।
आतिशबाजी और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
इससे पूर्व, पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा भवन से आतिशबाजी और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई। यह शोभायात्रा नगर के हटरी चौक, नवधा चौक, अग्रसेन चौक और गौरव पथ मार्ग से होते हुए पुनः गुरुद्वारा भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में समाज की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और पुरुषों ने पूरे उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर अग्रवाल सभा सक्ती से गोविंद राम कथूरिया, जगदीश बंसल, अरुण अग्रवाल (सत्यविद्या), मनीष कथूरिया, राजकुमार अग्रवाल (राजू), आनंद अग्रवाल, दिलीप सराफ, सुंदर कथूरिया, बिज्जू डालमिया, कन्हैया गोयल, सुरेश अग्रवाल (लाला), संजय रामचंद्र, विक्की अग्रवाल, अजय अग्रवाल (अजू), राजीव अग्रवाल (आर.के.), अधिवक्ता संतोष अग्रवाल, एडवोकेट महेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल (गिरिराज), चमन अग्रवाल (डी.एम.), नरेश मित्तल, डॉ. ऋषि अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल (चिंटू), डॉ राजेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (धान वाले), श्रीकिशन अग्रवाल (लीला), गोपाल अग्रवाल, अमित जिंदल (कालू), रिंकू निगानिया, दिनेश कथूरिया, सुरेंद्र गुप्ता (पप्पी), अनिल सराफ, अनुराग जिंदल (भूरु), प्रकाश चंद्र अग्रवाल (ट्राली), अनिरुद्ध अग्रवाल, कालू रघुनाथ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।