सक्ती के बाराद्वार रोड में स्थित महाकाली दक्षिण मुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व पर हो रहा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित


सक्ती – सक्ती शहर के बाराद्वार रोड में टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में स्थित मां महाकाली दक्षिणमुखी मंदिर सक्ती में नवरात्रि के मौके पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जा रहे हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक राजेश शर्मा बाबा ने बताया कि ज्योति कलश (अष्टमी, नवमीं,) श्रद्धालु भक्त जनों के सहयोग से प्रज्वलित किए जा रहे हैं जिसमें प्रमुख रूप से महाकाली फर्निचर (सत्या देवांगन) सक्ती (घृत), श्रीमती राजेश्री महेश शर्मा (मुंबई महाराष्ट्र) (तेल), स्व.परमेश्वरी देवी पुत्र अजय शर्मा (नागपुर महाराष्ट्र) (तेल), श्रीमती नेहा अग्रवाल पति श्याम सुंदर अग्रवाल (सक्ती) (तेल), श्रीमती संगीता पाण्डेय पति घनश्याम पाण्डेय (सक्ती) (तेल), सुश्री खुशबू शर्मा पुत्र सजन शर्मा (ए.आर.संस.) (तेल), पंडित दिगम्बर प्रसाद चौबे (अधिवक्ता) सक्ती (तेल), जगदीश बंसल पिता स्व. रामफल बंसल सक्ती
(तेल), मनोज जायसवाल (अधिवक्ता) सक्ती (तेल), गोविंद देवांगन पिता लखन देवांगन सक्ती (तेल) एवं पवन गोयल पुत्र प्रकाश गोयल सक्ती (तेल) के ज्योति कलश प्रज्वलित करवा रहे हैं, उपरोक्त जानकारी मंदिर के व्यवस्थापकराजेश शर्मा बाबा सक्ती ने दी है। तथा ज्योति कलश प्रज्वलन के लिए उनके मोबाइल नंबर 9300107574 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पूरे जिले का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है महाकाली दक्षिण मुखी मंदिर
सक्ती जिला मुख्यालय के बाराद्वार रोड में वर्षों पूर्व स्थापित महाकाली दक्षिण मुखी मंदिर पूरे जिले का एक प्रतिष्ठित मंदिर है जहां लोग आकर अपने मन्नतें मांगते हैं। एवं माता रानी के दरबार में मन्नते मांग कर मुरादे पूरी होने पर वहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
