सक्ती
राजनीतिक दलों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 15 अक्टूबर को बैठक आयोजित

सक्ती – भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिला सक्ती में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के विषय में आवश्यक जानकारियां दी जाएगी। सभी संबंधित राजनीतिक दलों से उक्त निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
