सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में आयोजित 173वीं महाआरती में सेवानिवृत्त प्राचार्य पंडित पी. श्रीनिवास राव शामिल हुए। उन्होंने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा आयोजित महाआरती को वर्तमान समय की उत्कृष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल बताते हुए कहा कि हनुमान लला का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे, यही उनकी कामना है।
मंदिर के संरक्षक एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण और जागरण की दिशा में एक प्रभावी पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है।
महाआरती के अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन एवं आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि फोटोग्राफी की जिम्मेदारी अमित तंबोली ने निभाई। दीप प्रज्ज्वलन संध्या ओम वैष्णव, लीलावती वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, आंचल योगेश देवांगन, अंजू देवांगन, पत्रिका साहू, प्रेमलता जायसवाल, निम्मी, वान्या वैष्णव सहित मंदिर परिवार की बहनों ने किया।
हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार गौरव सोनी तथा शाम का श्रृंगार विकास अग्रवाल द्वारा कराया गया। प्रसाद व्यवस्था में यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा एवं अमित तंबोली का सहयोग रहा।
महाआरती के अवसर पर सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी एवं श्रद्धा यादव द्वारा कराया गया। वहीं सुंदरकांड का आयोजन गीतेश पांडे, एकांश बरेठ, हर्ष बरेठ, निधि राहुल, तनिष राठौर एवं आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती का हमारे हनुमान यूट्यूब चैनल के माध्यम से गौरव यादव एवं योगेश देवांगन द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी ऑनलाइन दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष उपहार स्वप्निल चौबे को प्रदान किया गया।