सक्ती

11 सितंबर को स्व. लूंदराम जायसवाल का दशकर्म संस्कार कार्यक्रम होगा

11 सितंबर को स्व. लूंदराम जायसवाल का दशकर्म संस्कार कार्यक्रम होगा kshititech

सक्ती –  सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती के पूर्व अध्यक्ष वार्ड क्रमांक- 13 बैगा पारा पुरानी धर्मशाला के सामने सक्ती निवासी लूंदराम जायसवाल सेवानिवृत्त व्याख्याता छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का विगत दिनांक- 2 सितंबर 2026 दिन-बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था. जिनका दश कर्म संस्कार कार्यक्रम आगामी दिनांक- 11 सितंबर 2026 को उनके निवास वार्ड क्रमांक- 13 बैगा पारा सक्ती में संपन्न होगा। स्वर्गीय लूंदराम जयसवाल श्रीमती गरिमाश्री डनसेना के पूज्य पिता एवं एडवोकेट टिकेश डनसेना खरसिया के पूज्य ससुर जी थे। उनके निधन पर सांस्कृतिक विकास मंच ने गहरा दुख व्यक्त किया है।