सक्ती
मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.52M, 5 गेट खोलकर 20613 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा

सक्ती/कोरबा- आज दिनांक 25/08/2026 को सुबह 8:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.52M एवं 93.18% है। कल शाम 4:30 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक पानी का आवक 41087 cusec होने के कारण मुख्य अभियंता बिलासपुर तथा अधीक्षण अभियंता महोदय कोरबा से चर्चा एवं अनुमति उपरांत वर्तमान में निम्नानुसार गेटों को खोलकर बाढ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है गेट न.4 को 0.20M, गेट न.5 को 0.40M, गेट न.6 को 0.80M, गेट न.7 को 0.40M, गेट न.8 को 0.20M कुल ओपनिंग 2.0 मीटर रेडियल गेट से 11613 Cusec तथा पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 20613 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है ।

