सक्ती

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

सक्ती-  छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय सक्ती द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों से ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सक्ती में कुल 17 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत खनिज, वन, कृषि, रसायन, इंजीनियरिंग एवं सेवा उद्योगों सहित दोना-पत्तल उद्योग, आटा चक्की, मसाला उद्योग एवं अन्य कुल 117 प्रकार के उद्योगों की स्थापना के लिए पात्र हितग्राहियों को अधिकतम 35 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता है। इच्छुक हितग्राही योजना का लाभ लेने एवं आवेदन करने के लिए जिला पंचायत कार्यालय सक्ती के प्रथम तल स्थित ग्रामोद्योग कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7898985249 एवं 9516832002 पर संपर्क किया जा सकता है।