सक्ती
सक्ती में निकली तिरंगा यात्रा, सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार हुआ शामिल


सक्ती – सक्ती शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस तिरंगा यात्रा में जहां विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारों के साथ चल रहे थे तो वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य मौजूद रहे तो वहीं यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वंदे मातरम के श्री घोष के साथ संचालित हुई।

