सक्ती

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व kshititech

सक्ती-  द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सक्ती में पदस्थ  वरिष्ठ स्टेनोग्राफर नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री कुमारी महिमा जायसवाल भागलपुर, बिहार में आयोजित होने वाली  Rival of Anga International Open Rapid Rating Chess Tournaments 2026 – अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिता-पुत्री की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न्यायालय परिवार, खेल प्रेमियों एवं पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है।
नवीन जायसवाल लंबे समय से शतरंज के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण से अनेक खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं। उनकी पुत्री महिमा जायसवाल ने भी कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पिता-पुत्री का एक साथ अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे शक्ति जिला एवं  छत्तीसगढ़ प्रदेश  के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर न्यायालय कर्मचारी संघ जांजगीर एवं समस्त न्यायालय परिवार ने नवीन जायसवाल, उनकी पुत्री महिमा जायसवाल तथा उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, छत्तीसगढ़ एवं सक्ती जिले का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।
न्यायालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।