सक्ती

सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन गुरु पूजन के साथ ही विद्यालय के बच्चों ने दी अपनी प्रस्तुति

सक्ती –  29 जुलाई को सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु पूजन के साथ ही भारत माता एवं वीणा वादिनी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विद्यालय के सभी गुरुजनों का भी सम्मान किया गया एवं विद्यालय के बच्चों ने भी गुरुजनों के प्रति अपनी भावनाये व्यक्त करते हुए गीतों एवं स्वागत शब्दों के माध्यम से प्रस्तुति दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, कुश लाल वर्मा, डमरूधर देवांगन, बजरंग लाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बिहारी लाल राठौर, विद्यालय के प्राचार्य पुरण पुरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।