अभिकेश बंसल चुने गए बाराद्वार राइस में एशोसिएशन के नए अध्यक्ष

नवीन गठन हेतु आयोजित की गई थी बैठक. अजय सिंघल संभालेंगे सचिव की जिम्मेदारी

सक्ती – सक्ती जिले के बाराद्वार में राइस मिल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से बाराद्वार राइस मिल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में अभिकेस बंसल को चुना गया। तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुकेश बंसल एवं सूर्य प्रकाश बनाफ़र को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही इस दौरान सर्वसम्मति से बाराद्वार राइस मिल संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सचिव अजय सिंघल, सह सचिव दर्शन केडिया, कोषाध्यक्ष रितेश जिंदल, कार्यकारिणी सदस्य- सुनील जिंदल, मोहन जिंदल, सुमित अग्रवाल, आशीष जिंदल, राहुल जिंदल, विवेक जिंदल, कृष्ण अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, सदस्य होंगे तो वहीं बाराद्वार राइस मिल संगठन के संरशक के रूप में दिलीप झुनझुनवाला, गिरवर अग्रवाल, सतीश जिंदल, गौरी शंकर अग्रवाल गौरी एवं शैलेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई बाराद्वार राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अभिकेश बंसल ने कहा कि संघ के सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। मैं संघ के हित में काम करूंगा तथा जिला चावल उद्योग संघ सक्ती जिले के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष अभिकेश बंसल को बधाई दी।

