सक्ती

शहर के बाराद्वार रोड स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ऊपर प्रथम तल में सक्ती ब्लड सेंटर का हुआ शुभारंभ

शहर के बाराद्वार रोड स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ऊपर प्रथम तल में सक्ती ब्लड सेंटर का हुआ शुभारंभ kshititech
शहर के बाराद्वार रोड स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ऊपर प्रथम तल में सक्ती ब्लड सेंटर का हुआ शुभारंभ kshititech
शहर के बाराद्वार रोड स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ऊपर प्रथम तल में सक्ती ब्लड सेंटर का हुआ शुभारंभ kshititech

सक्ती ‌। शहर सक्ती के मुख्य मार्ग वार्ड नंबर 14 बाराद्वार रोड पर स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ऊपर परिसर में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत रक्त उपलब्ध कराने के लिए एक नए और अत्याधुनिक ब्लड बैंक सक्ती ब्लड सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया।

जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिंह गबेल और स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं कीर्ति बड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव ने फीता काटकर आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को इस ब्लड बैंक को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर अस्पताल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान परिवार के सदस्य ने भरत निर्मलकर रिंकू ने प्रथम यूनिट खून देकर का शुभारंभ किया , जिस पर जन उपकार विकास सेवा संस्थान समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान भी किया।  तत्पश्चात अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्य बिंदु अग्रवाल, कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि शहर में इस प्रकार के ब्लड बैंक खुल जाने से अब गंभीर सड़क दुर्घटनाओं और प्रसव के दौरान जरूरतमंद मरीजों को अब रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, तो वही वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिंह का गबेल ने कहा कि इस नए रक्त केंद्र में नवीनतम मशीन लगाई गई है जिसमें संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों को को सेवा की भावना से कार्य इनका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी गतिविधियों को ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा । जिससे जनता को इस ब्लड बैंक का लाभ मिल सके। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ब्लड बैंक के संचालकों को धन्यवाद देते हुए कहा की सक्ती में इसकी अत्यंत आवश्यकता थी और सेवा समर्पण के भाव से कार्य करते हुए लोगों को इसका लाभ पहुंचाते हुए कार्य करना है।

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ब्लड बैंक के संचालक प्रेमलाल साहू ने बताया कि यहां पर 400 यूनिट ब्लड का स्टोरेज हो सकता है, ब्लड एक्सचेंज का चार्ज 1550 रुपए प्रति यूनिट है , यह चार्ज इसलिए लिया जाता है कि हमें किसी भी खून का कई पैरामीटर में टेस्ट करना पड़ता है जिसमें एचआईवी और बहुत से क्राइटेरिया आते हैं । संस्था के सचिव प्रदीप पांडे ने बताया कि किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति ब्लड डोनेट नहीं कर सकता, 200 आरबीएस ऊपर के शुगर पेशेंट भी ब्लड डोनेट नहीं कर सकते उस कम के पेशेंट कर सकते हैं । संस्था के संचालक विपिन कुमार पांडे ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को एक नई मजबूती मिली है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें ताकि ब्लड बैंक में किसी भी प्रकार की रक्त की कमी न हो।

इस ब्लड बैंक के उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिंह गबेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल,कीर्ति बड़ा, नपा उपाध्यक्ष भरत यादव, सुरेश साहू, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य बजरंग अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, हनुमान परिवार सेवा समिति के सदस्य गण, पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव , नागरिक गण एवं मीडिया के साथी उपस्थित थे।