सक्ती
15 में पानी गिरने से हुआ चारों ओर जलभराव

पार्षद की सक्रियता से नाली पर गिरा हुआ मलबा हटाकर पानी की निकासी शुरू करवाया गया
सक्ती – बारिश के बाद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में पानी भर गया। निकासी नहीं होने से मोहल्लेवासियों को परेशानी हुई। लोगों ने वार्ड 15 के पार्षद रिक्की सेवक को बताया। पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की। रिक्की सेवक ने वार्ड में घूमकर देखा। पानी कहां से निकलेगा, यह जांचा। इसके बाद दो मजदूर बुलाए। वार्ड में पानी निकासी के लिए बनी नाली टॉवर लगाने के चक्कर में पूरी तरह पाट दी गई थी। इसी वजह से पानी वार्ड में जाम हो गया था। 8 जुलाई 2026 को रिक्की सेवक ने लेबर के साथ दिनभर खड़े रहकर नाली में भरा मलबा बाहर निकलवाया। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हुई। मोहल्लेवासियों को जलभराव से राहत मिली।




