छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सेमरा शाखा नए भवन में हुई स्थानांतरित, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओ


जांजगीर – छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सेमरा शाखा के नवीन भवन परिसर का उद्घाटन सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोड़ा, क्षेत्रीय प्रबंधक कोरबा नितिन चौधरी, शाखा प्रबंधक सुरजीत सिंह डनसेना, प्रबंधक किशोर कुमार सोने, सहायक प्रबंधक तुषार कंवर, कार्यालय सहायक हेमराज काजी सहित बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन चौधरी ने ग्राहकों को बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग तथा विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे कार लोन, होम लोन और गोल्ड लोन सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और बेहतर ग्राहक सेवा की प्रशंसा की।




