सक्ती

नहीं रही श्रीमती ममता गुप्ता

नहीं रही श्रीमती ममता गुप्ता kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के नवधा चौक के प्रतिष्ठित गुप्ता लॉज के संचालक सुदेश कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती ममता गुप्ता उम्र 57 वर्ष का आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 दिन-शुक्रवार को सुबह सक्ती से नागपुर जाते समय हावड़ा मुंबई मेल में हृदय घात से आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम 6:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक सक्ती से निकली। श्रीमती ममता गुप्ता के निधन पर लोगों ने गहरा दुःख करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, वे मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण महिला थी एवं अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गई।