सक्ती

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित kshititech

सक्ती –  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के विशेष अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन’ द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान दे रहे चिकित्सकों का फूलों का गुलदस्ता और कलम (पेन) भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान
फाउंडेशन द्वारा निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में जुटे निम्नलिखित प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया:- डॉ.संतोष पटेल ,डॉ. कल्पना राठौर,डॉ. राजेश अग्रवाल,डॉ. ऋषि अग्रवाल,डॉ. राहुल अग्रवाल,एव अन्य डां का सम्मान किया गया
फाउंडेशन के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस सम्मान कार्यक्रम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष, मांगेराम अग्रवाल कृष्णा गवेल, प्रदेश सदस्य अनुरुद्ध अग्रवाल
“डॉक्टर समाज के वास्तविक रक्षक हैं”
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सक समाज का वह मजबूत स्तंभ हैं, जो अपनी परवाह किए बिना चौबीसों घंटे मानव सेवा में समर्पित रहते हैं। कोरोना काल से लेकर सामान्य दिनों तक उनका योगदान अतुलनीय है। इसी सेवा भावना को नमन करने के लिए फाउंडेशन ने आज उन्हें सम्मानित कर आभार व्यक्त किया है।
सम्मानित होने पर सभी डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के इस कदम की सराहना की और आभार प्रकट करते हुए भविष्य में और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएँ देने का संकल्प दोहराया।