सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए गोली कांड पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया गहरा दुख व्यक्त


मृतिका पूर्णिमा चौहान के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की महंत ने. एसपी साहब से भी करी चर्चा. महंत ने कहा पीड़ित परिवार को मिले न्याय
सक्ती – 26 जून को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगरा में हुए गोली कांड में मारी गई पूर्णिमा चौहान के परिवारजनों के प्रति छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के विधायक डॉ चरण दास महंत ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। तथा मृतिका पूर्णिमा चौहान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। तथा महंत ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से पीड़ित परिवार जनों की पूरी जानकारी ली। साथ ही महंत जी ने सक्ती जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर से फोन पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही है। साथ ही महंत जी ने कहा है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए एवं हत्या के दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए




