सक्ती

सक्ती शहर में आवास हीन को मिलेगा सरकारी पट्टा.तहसीलदार के आदेश पर शहर में प्रत्येक वार्डों में सर्वे का काम हुआ प्रारंभ

सक्ती – कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) जिला सक्ती (छ.ग.) के पत्र कमांक/389/अ.भू.अ/2026 सक्ती दिनाक 12.06.2026 एवं छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/GENS/20429/2026-REVENUE नया रायपुर अटल नगर दिनांक 08/05/2026 में दिये गये निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023 अधिसूचित किए गए है। इन नियमों के अंतर्गत जिले के समस्त नगरीय निकायों में सर्वे की कार्यवाही किया जाना है। अतः तहसील सक्ती के नगरीय क्षेत्रों में सर्वे किये जाने हेतु निम्नांकित दल का गठन किया जाता है-नगर पालिका सक्ती, जिला सक्ती के वार्ड क्रमांक1 से 6 वार्ड तक खगपति साहू राजस्व निरीक्षक 7 से 13 वार्ड तक सुश्री नेम्हाति कुजुर राजस्व निरीक्षक, जय कुमार देवांगन (पटवारी), नमेन्द्र कुमार मैत्री (पटवारी), महेन्द्र कुमार (नगर पालिका), हरमेन्द्र रात्रे (नगर पालिका), इंदल सिंह (नगर पालिका), घनश्याम चौहान (कोटवार), राहुल जागडे (पटवारी), अमित त्रिपाठी (पटवारी), सुभांशु जयसवाल (नगर पालिका), नंदलाल प्रधान (नगर पालिका), हीरालाल साहू (नगर पालिका), गतोश (नगर पालिका), रथराम साहू (कोटवार बोरदा), श्रीमती सुकिता बंजारें राजस्व निरीक्षकसत्यनारायण राठौर (पटवारी), हरिशंकर सिदार (पटवारी), शेख रियज्जुदीन (नगर पालिका), मदन सिंह (नगर पालिका), शिवचरण (नगर पालिका), भूपेन्द्र कुमार बरेठ (पटवारी), रामदास महत (कोटवार टेमर) वह जिम्मेदारी दी गई है आदेश में बताया गया है कि नगर पालिका सक्ती के तीनों दलों के लिए प्रभारी अधिकारी लक्ष्मीकांत कोरी, तहसीलदार सक्ती तथा सहायक प्रभारी अधिकारी प्रहलाद पांडे मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती को नियुक्त किया जाता है।नगर पालिका सक्ती सहायक प्रभारी अधिकारी छ.ग. नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति का प‌ट्टाधृति अधिकार नियम, 2023 में विहित प्रक्रिया एवं प्रावधान अनुसार सर्वे की कार्यवाही कर निर्धारित प्रारूप क (नियम 3) में जानकारी तैयार कर एवं पात्रता का परीक्षण उपरांत संलग्न प्रपत्र में जानकारी प्रस्तुत करेंगें। शासन के महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत अपना-अपना सर्वे कार्य यथाशीघ्र किया जाना सुनिश्चित करें।