सक्ती में 25 जून को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का कार्यक्रम

श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन

सक्ती – सक्ती शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में आगामी 25 जून 2026 दिन- गुरुवार को रात्रि 7:30 से निर्जला ग्यारस के मौके पर श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार सक्ती के सदस्यों ने बताया कि 25 जून को आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा तो वहीं बाबा की ज्योत प्रज्वलित होगी एवं प्रसिद्ध भजन गायिका अर्पिता पंडित गेतें इंदौर मध्य प्रदेश एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे तथा रात्रि 11:30 बजे प्रभु की आरती का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर भोग प्रसाद। अलौकिक श्रृंगार। मोर छड़ी का झाडा एवं अखंड ज्योत प्रज्वलित होगी श्री श्याम परिवार सक्ती ने सभी धर्म प्रेमियों को इस अवसर पर सह परिवार शामिल होकर भजनों का श्रवण करने एवं बाबा के दर्शन कर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है
सुबह निकलेगी बाबा श्याम की निशान यात्रा
निर्जला ग्यारस के मौके पर 25 जून की सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर सक्ती से बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी। सभी श्याम प्रेमियों को इस अवसर पर निशान यात्रा में शामिल होने का भी आग्रह किया गया है।




