हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा
सक्ती – मामले का विवरण – प्रार्थिया मंजू माली पति वेदराम माली 35 साल साकिन भेड़िकोना थाना डभरा की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14-06-26 के रात्रि 19:40 बजे अपने घर में थी इस समय इसकी सास तिहारिन बाई माली अपने बेटा लखन माली पिता स्व-घासी राम माली उम्र 25 वर्ष साकिन भेडिकोना थाना डभरा को अपने घर मे खाना खाने को दी थी इस समय लखन माली के द्वारा विमल गुटखा खाने के लिए अपने माँ से पैसा मांगा,पैसा देने से इनकार किया तो आरोपी लखन माली अपनी मां तिहारिन बाई को हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे तिहारिन बाई वहां से उठकर भाग रही थी तो टेप नल के पास मे ही आरोपी ने पत्थर से अपनी मां के सिर में हत्या करने की नीयत से सिर मे मारा जिससे तिहारिन भाई के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे उपचार हेतु अस्पताल डबरा लेकर आए थे जो डॉक्टर द्वारा चेक कर फौत होना बताए की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/26 धारा 103(1) bns का अपराध पंजीबद कर विवेचना लिया गया मामला गंभीर प्रकृति के होने से कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा गंभीर होने से त्वरित कार्रवाई करने कड़ी निर्देश दिये गये के परिपालन में थाना डभरा प्रभारी के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15.06.2026 को आरोपी लखन माली पिता स्व घासीराम माली उम्र 25 साकिन भेड़ीकोना थाना डभरा जिला सक्ती प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार जिससे आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्षय सबूत पाए जाने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पत्थर का टुकड़ा को विधिवत गवाहों के समक्ष जब तक कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया




