सक्ती

उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया स्थगित

सक्ती – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत ग्रामीण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश प्रक्रिया को वर्तमान सत्र 2026-27 के लिए स्थगित कर दिया गया है। आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2025-26 में योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। किन्तु वर्तमान में संस्था इम्पैनलमेंट एवं प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित किया गया है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों एवं पालकों को सूचित किया गया है कि लिखित परीक्षा के संबंध में आवेदन जमा न करें। शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद पृथक से सूचना जारी की जाएगी।