जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष बने श्याम लाल साहू, अपने प्रतिद्वंद्वी से 10 मतों से विजयी रहे


सक्ती- जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज 26 मई मंगलवार को संपन्न हुआ, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती में 222 अधिवक्ताओं का पंजीयन है, जिसमे 107 अधिवक्ताओं ने आज मतदान में भाग लिया । सभी निर्वाचित अधिवक्ताओं को अधिवक्ता साथियों ने फूल माला पहनाकर गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा पटाखे फोड़ कर प्रसन्नता जाहिर की है ।अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल साहू को 101 मत मिले, दिगम्बर प्रसाद चौबे को 91 मत, इस प्रकार श्यामलाल साहू अपने प्रतिद्वंदी दिगंबर प्रसाद चौबे से 10 मतों से आगे रहे । वही चितरंजय पटेल को 06 मत, सत्यवान खर्रा को 08 मत मिले , इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल साहू निर्वाचित हुए , वही विभिन्न पदों के लिए कुछ मत निरस्त भी हुए हैं ।
उपाध्यक्ष पद हेतु अश्वनी राठौर को 94 मत,प्यारेलाल पटेल को 45 मत ,विजय कुमार मौर्य 55 को मत मिले,उपाध्यक्ष महिला 01 पद हेतु अन्नपूर्णा राठौर निर्विरोध चुनी गई है । सचिव पद हेतु दिनेश कुमार राठौर को 10 मत,नरेन्द्र प्रसाद पटेल को 80 मत,सत्येन्द्रनाथ सोनी को 68 मत,सुरित चन्द्रा को 45 मत मिले। सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव पद हेतु खगेश्वर प्रसाद चौबे को 70 मत,अरविन्द कुमार भारद्वाज को 132 मत मिले,। कोषाध्यक्ष महिला आरक्षित पद हेतु कुमारी अंजना कंवर निर्विरोध चुनी गई है। ग्रंथपाल पद हेतु दिनेश कुमार जायसवाल निर्विरोध चुने गए है। सह सचिव पद हेतु चन्द्रकुमार भारद्वाज को 78 मत, फलीत राम लहरे को 80 मत, साखीगोपाल दुबे को 46 मत मिले । कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) 03 पद हेतु भी अधिवक्ता निर्वाचित हुए है , जिसमे अधिवक्ता राहुल, वीरेंद्र ,संतोष निर्वाचित हुए हैं । इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद हेतु श्रीमती शिल्पा गर्ग निर्विरोध चुनी हुई है । मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद सहायक निर्वाचन अधिकारी अर्जुन सिंह राठौर तथा जगत शर्मा का अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न करवाने में सराहनीय योगदान रहा ।


