सक्ती

सक्ती में 21 मई को नानी बाई रो मायरो कथा का समापन

रात्रि समय भंडारा प्रसाद का आयोजन किया था संस्था ने. राधा किशोरी जी के मुखारविंद से कथा सुनने दूर-दूर से पधारे धर्म प्रेमी

सक्ती –  सक्ती शहर में 19 मई से श्री श्याम परिवार, श्री राधा सखी परिकर, अखिल भारतीय महिला समिति एवं शहर की सभी महिला मंडलों ने संयुक्त रूप से नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम का तीन दिवसीय आयोजन किया था। तथा आज 21 मई की शाम कथा का विश्राम हो गया। एवं अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास दीदी राधा किशोरी जी अपनी अमृतमय वाणी से बहुत ही सुंदर ढंग से भावपूर्ण प्रसंगो का वर्णन करते हुए इस कार्यक्रम को संपन्न करवा रही थी। तथा आयोजक संस्थाओं द्वारा आज रात्रि समय कथा विश्राम के अवसर पर भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया था। जिसमें आयोजक संस्था ने सभी सम्माननीय श्रद्धालु भक्तजनों को भंडारा प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया था। तथा तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में जहां आयोजन समिति के सभी सदस्य जुटे रहे तो वहीं दीदी राधा किशोरी ने भी सक्ती शहर की धर्म प्रेमी जनता को सादर अभिवादन करते हुए कहा की शक्ति प्रारंभ से ही धर्म की नगरी रही है एवं वे शक्ति के बारे में अनेकों बार सुनती रही है। कि यहां की जनता सदैव सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे रहती है। एवं उन्हें प्रसन्नता के है कि आज उन्हें यहां अपनी बातें रखने का अवसर मिला तथा तथा दीदी राधा किशोरी ने आयोजक संस्था के भी सभी ऊर्जावान सदस्यों को भी ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद किया है।