कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

आज जनदर्शन में कुल 20 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती – जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रीवापाली निवासी श्याम कुमार उरांव ने विकलांग के आधार पर अनुदान प्रदान करने के सम्बन्ध में तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुरेन्द्र दास महंत ने अपने मिटटी के घर आंधी बरसात से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसकने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अमेराडीह निवासी घनश्याम कुर्रे ने मुख्यमंत्री राहत कोष अंतर्गत गंभीर मेडिकल इमरजेंसी एवं आर्थिक सहायता हेतु निवेदन के संबंध में तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेला निवासी सुकलाल सिदार ने सीमांकन करवाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी श्रीमती पुष्पांजलि सोनवानी ने ने ग्राम पंचायत जर्वे में बोर खनन एवं नलकूप स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रानीगांव निवासी गनेश राम ने मनरेगा रोजगार गारंटी में नाम जोड़ने के संबंध में तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम नया बाराद्वार निवासी रामबाबू राठौर ने ग्राम जर्वे स्थित अपनी जमीन का मूल नक्शा बटांकन करने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।


