सक्ती

हल्का कार्यालय किकिरदा से पटवारी नदारद

सक्ती /बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा के पटवारी हल्का नंबर 09 पटवारी कार्यालय से  पटवारी के हमेशा नदारद रहने से बेवजह किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार राजस्व विभाग के अधिकारी जानबूझकर अनजान बने बैठे हैं।

      गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत तहसील न्यायालय हसौद के हल्का नंबर 09 ग्राम पंचायत किकिरदा में पदस्थ  हल्का पटवारी सत्येंद्र कुमार कंवर अपने कार्यालय से हमेशा नदारत रहते हैं। जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत किकिरदा के पटवारी हल्का नंबर 09 सत्येंद्र कुमार कंवर अपने कार्यालय से हमेशा गायब रहते हैं और उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन नहीं उठाते हैं। जिसके कारण किसानों को बार-बार पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यहां पर  किसान लोग पटवारी सत्येंद्र कुमार कंवर के कार्य शैली और क्रियाकलाप से बहुत ज्यादा परेशान है। जिम्मेदार राजस्व विभाग के अधिकारीयों को किसानो की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। पटवारी का मनोबल चरम सीमा के सातवें आसमान पर टिकी है। कार्रवाई के अभाव में उक्त पटवारी महीना में एक या दो दिन दर्शन दे दे तो काफी है। जिसके कारण किसानों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

          बहरहाल कारण चाहे जो भी हो हल्का नंबर 9 ग्राम पंचायत किकिरदा में पदस्थ पटवारी सत्येंद्र कुमार कंवर के नहीं आने से किसानों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।