सक्ती

नगर पंचायत बाराद्वार कार्यालय में कल 7 मई को विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के सुशासन तिहार का होगा आयोजन

सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा नीत विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा प्रदेश के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। तथा इसी श्रृंखला में जिला प्रशासन शक्ति के निर्देश पर नगर पंचायत बाराद्वार कार्यालय परिसर में भी कल 7 मई 2026 दिन- गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर में नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे. उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे
नारायण कुर्रे ने कहा- समाधान शिविर आम जनता के लिए एक बेहतर प्रयास
इस संबंध में नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि समाधान शिविर के माध्यम से शहर के प्रत्येक वार्डों के नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए आवेदन दे सकते हैं। तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा यथासंभव मौके पर ही आवेदनों के निराकरण की दिशा में भी पहल की जाएगी। कुर्रे ने बताया कि पूरे प्रदेश के शहरी क्षेत्र में आयोजित इस समाधान शिविर के माध्यम से जहां आम जनता को शासन की मंशानुरूप शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी तो वहीं यह शिविर नगरीय क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं देने की दिशा में भी सकारात्मक होंगे। नगर पंचायत बाराद्वार भी समाधान शिविर को लेकर जहां तैयारी पूर्ण कर ली गई है। तो वहीं नगर पंचायत के अंतर्गत सभी विभागों के कर्मचारी इस शिविर में मौजूद रहेंगे तथा नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने भी शहर के आम नागरिकों को इस शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।