सक्ती

आबकारी वृत्त सक्ती की खैरा और रानीगांव में शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती –  सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 4/05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती ने ग्राम खैरा थाना नगरदा में एक छद्म क्रेता से महुआ मदिरा खरीदी की पुष्टि होने पर मोहन राम कलार पिता धनसाय कलार उम्र 45 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 63 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली मदिरा  कुल मात्रा 9.45 लीटर मदिरा महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।
इसी तरह ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार में फिरतीन बाई पति नेकीराम उम्र 57 वर्ष के रहवासी मकान से 29 नग गोवा स्पेशल मदिरा पाव और 1 नग यूनिक प्लेन शराब पाव बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया।