गोली कांड : मृतक आयुष कश्यप के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन

सक्ती/ बिर्रा – बीते 23 अप्रैल की दरमियानी रात को निंदनीय और दुस्साहस घटना गोली कांड के मृतक आयुष कुमार कश्यप को श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिए डॉक्टर चरण दास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने 4 मई दिन सोमवार को दोपहर में जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम करही में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं व्यापारी सम्मे लाल कश्यप के निवास स्थान में पहुंचकर डॉक्टर महंत ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर हाल-चाल जाना। मृतक आयुष कुमार कश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच करवाने का आश्वासन दिए। दोषियों को पकड़वाकर उचित न्याय दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक बालेश्वर साहू जैजैपुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप, मधुसूदन साहू आदि के अलावा कांग्रेस के जांजगीर चांपा और सक्ती जिला के नेता गण नियम कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।


