सक्ती
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस अवसर पर जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


सक्ती- माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार एवं मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश को आज दिनांक 01.05.2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नव निर्माणाधीन न्यायालय जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया था। जहां पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश खलखो पीएलवी शांति कुर्रे, नायब नाजिर राम रतन श्याम, कोटा केबिन ऑपरेटर करुणा भारती उपस्थित रहे। इस अवसर पर JMFC में मजदूरों को 8 घंटे काम करना, 8 घंटे आराम करना एवं 8 घंटे अन्य क्रियाकलापों में समय बताने का सुझाव दिया। शांति कुर्रे PLV ने उपस्थित लोगों को श्रमिक के विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। लाभान्वितों की संख्या 30 थी जो नवनिर्माणाधीन न्यायालय में श्रमिक है।


