सक्ती

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने किया अस्पतालों का निरीक्षण kshititech

उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को जन सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिशा निर्देशानुसार एवं सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने 16 अप्रैल को विभिन्न शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही अस्पतालों में संचालित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया इस दौरान 16 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में एमसीएच अस्पताल, सक्ती का सघन एवं व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सोनवानी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान ओपीडी, प्रसव कक्ष, एनआरसी, लैब, टीकाकरण शाखा एवं विभिन्न वार्डों का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, जालों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आगामी जनगणना एवं सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए मेडिकल बोर्ड को अनावश्यक अवकाश न देने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।एनआरसी में खानपान, बेड एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा कर गुणवत्ता सुधार हेतु निर्देशित किया गया। ओपीडी में मरीजों के आभा आईडी जनरेशन एवं सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने तथा NextGen प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए।दवा वितरण कक्ष में दवाईयां की पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश और दवाईयां नहीं होने पर indent के निर्देश दिये। प्रसव कक्ष में बिना चिकित्सकीय परामर्श के रेफरल मामलों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य किया गया।एचआरपी (High Risk Pregnancy) मामलों की पहचान, ट्रैकिंग एवं परिणाम आधारित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।मेडिकल बोर्ड के दौरान भी सभी चिकित्सकों को अपने कक्ष में उपलब्ध रहने एवं मरीजों को वहीं सेवा देने के निर्देश दिए गए। मरीजों को उचित आहार, दवा एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।टीकाकरण एवं चिकित्सक कक्ष में शाखा में संसाधनों की कमी (कूलर/वाटर कूलर) को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लैब में आवश्यक टेस्ट जांच किट की जानकारी ली गई विडाल टेस्ट आगामी मौसमी बीमारी की मद्देनजर आवश्यक जांच के निर्देश दिए गए।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकर्रा का भी निरीक्षण किया सीएमएचओ मैडम ने
16 अप्रैल को ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकर्रा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।स्टाफ के मध्य आपसी समन्वय एवं सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।सभी रजिस्टर एवं सूचना बोर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कार्यरत LHV का संस्थागत प्रसव सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाने एवं अधिक से अधिक प्रसव कराने हेतु निर्देशित किया गया।प्रसूति सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्टाफ के मध्य आपसी मतभेद समाप्त कर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। क्षेत्र में संस्थागत प्रसव एवं पेयजल की व्यवस्था हेतु हेतु ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों (विशेषकर सरपंच) के साथ बैठक आयोजित करने पर बल दिया गया ताकि समुदाय की सहभागिता बनी रहे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव एवं उपचार हेतु आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। ORS, आवश्यक दवाइयों एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने एवं लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।