सक्ती

महिला ने  न्यायालय परिसर में कीटनाशक दवा का किया सेवन

महिला ने  न्यायालय परिसर में कीटनाशक दवा का किया सेवन kshititech

सक्ती ‌। न्यायालय परिसर में 1 अक्टूबर शनिवार को दोपहर के समय अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ग्रामीण महिला ने न्यायालय परिसर में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया आनन-फानन में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में भर्ती किया गया,  जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया वही इस संबंध में डॉक्टरों का कहना था कि अभी महिला की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता  इन्हें 24 घंटा तक विशेष निगरानी में रखा गया है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है हमारी ओर से महिला को बचाने के लिए पूरी प्रयास जारी है आवश्यक दवाओं एवं इंजेक्शन समय पर दे दिया गया है, महिला का पति भी साथ में है, वही इस संबंध में जब नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी महिला का बयान लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।