सक्ती

समाजसेविका शुभांगी आपटे ने नो प्लास्टिक कैंपेन के तहत जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को कपड़े की थैली और भारत माता का तैल चित्र भेंट किया

रायपुर – वनबंधु परिषद कि वन यात्रा सह प्रभारी, ब्रांड एंबेसडर नो प्लास्टिक कैंपेन मोर रायपुर और स्वच्छता अभियान एंबेसेडर नगर निगम रायपुर श्रीमती शुभांगी आपटे और इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में उनकी मदद करने वाले संजय आपटे जी ने 15 अप्रैल को छ ग़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के डूंडा स्थित प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचकर उन्होंने नो प्लास्टिक कैंपेन के तहत कपड़े की थैली यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव तिलका साहू, स्वाति पांडा , जी टी एम एक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर संकल्प गौतम और कंपनी स्टाफ को भेंट किया और पर्यावरण संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी ।

इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को उन्होंने भारत माता का तैल चित्र भेंट किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाएं गए ।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने शुभांगी आपटे के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें यूनियन की ओर से 100 थैलियां देने की बात भी कही ।