सक्ती

6 महीने में 7 मजदूरों की मौत, जांच के लिए ज्ञापन

सक्ती – डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम उच्चपिंडा-धुरकोट में स्थित आरकेएम पावर प्लांट एक बार फिर विवादों और सुरक्षा खामियों के घेरे में है। प्लांट के भीतर पिछले छह महीनों के अंतराल में हुई दो अलग-अलग दर्दनाक दुर्घटनाओं ने प्रबंधन की सुरक्षा प्रणाली की पोल खोल दी है।
इन घटनाओं को लेकर सपनाई पाली के सरपंच विशाल जांगड़े ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और प्लांट की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रणाली की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, आरकेएम प्लांट में पहली बड़ी दुर्घटना पिछले वर्ष 7 अक्टूबर 25 को हुई थी। यह वही समय था जब पूरा क्षेत्र दिवाली के त्योहार की तैयारी कर रहा था, लेकिन प्लांट के भीतर हुई दुर्घटना ने एक श्रमिक की जान ले ली और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्च 2026 में एक और श्रमिक की कार्य के दौरान मृत्यु हो गई। मात्र छह महीने के भीतर दो मौतें सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की ओर इशारा करती हैं। शिकायत में मांग की है कि आरकेएम प्लांट के भीतर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के कारणों की सूक्ष्म जांच की जाए।