Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा सक्ती नगर मंडल की हुई बैठक

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी सक्ती नगर मण्डल की बैठक तिरंगा कार्यक्रम के विषय को लेकर पार्टी के वरिष्ठजनों एवं कार्यक्रम प्रभारी की उपस्थिति में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ ‌। जिसमें आजादी का अमृतमहोत्सव कार्यक्रम को नगर मण्डल में जोरशोर से मनाने का निर्णय गया । जिसके अंतर्गत 10 से 13 अगस्त तक सक्ती नगर मण्डल के मुख्य बाजार एवं बूथों में तिरंगा वितरण किया जाएगा , 14 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी एवं 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे सार्वजनिक ध्वजारोहण सम्पन्न करना सुनिश्चित किया गया ।

बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारियों, युवा साथियों, सभी से अनुरोध किया गया आज से ही हम अपने सक्ती नगर अंतर्गत तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनजागरूकता ,व्यवस्था, प्रचार प्रसार में लग जाएं एवं पार्टी द्वारा संबंधित कार्यक्रम हेतु जानकारी मिलने पर अपना समय निकालकर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सहभागिता करेंगे ।

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष, प्रीतम गवेल, वरिष्ठ मांगेराम अग्रवाल, नंदकिशोर तंबोली ,मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, प्रेम पटेल, महामंत्री रामनरेश यादव, अमन डालमिया ,दीपक गुप्ता, सिद्धेश्वरी सिंह, धनंजय नामदेव, गजाधर यादव, अभिषेक शर्मा, संजय कश्यप,विसाल कसेर, प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।