Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

नगरदा स्कूल में डॉ.खिलावन साहू ने किया ध्वजारोहण

सक्ती ‌। आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में ध्वजारोहण किया।
उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डा. साहू ने कहा कि आज का दिन हम सभी हिंदुस्तानियों के लिए बड़ा गर्व का दिन है कि हमारे लाखों राष्ट्र भक्तों के त्याग तपस्या से यह आजादी मिली है आज का दिन उनको सच्ची याद करने का दिन है हम सब का फर्ज बनता है कि राष्ट्र के विकास में हम सब की महत्वपूर्ण भागीदारी हो ।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य छत राम सिदार, वरिष्ठ नागरिक बहोरन साहू,व्याख्याता मीलू सिंह कंवर ,त्रिभुवन सिंह कंवर, श्रीमती शकुंतला कंवर, नर्मदा प्रसाद कंवर, चंद्रमणि पांडेय, श्रीमती लालिमा दुबे, श्रीमती आकांक्षा वर्मा, श्री दिलचंद सुमन ,दीपचंद देवांगन, देवानंद गवेल, रोहित श्रीवास, दिव्या गंधर्व ,कमलेश राठौर , रवि देवांगन ,चंद्रशेखर कश्यप ,चमन किशोर डनसेना,श्रीमतीसरिता पैंकरा, किरण लता रात्रे, सुरेश कुमार ,कौशल साहू आदि उपस्थित रहे।