Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

पतंजलि की सक्ती जिला प्रभारी कलावती लोधी के मार्गदर्शन में ज्ञान भारती स्कूल में हुआ पतंजलि भारत स्वाभिमान की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने पर योग कार्यक्रम

सक्ती –   पूरे भारत देश में पतंजलि भारत स्वाभिमान की स्थापना के सफलतम 30 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक शहरों में जहां योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ,तो इसी श्रृंखला में नवगठित शक्ति जिले में पतंजलि भारत स्वाभिमान की जिला प्रभारी श्रीमती कलावती लोधी के मार्गदर्शन में शक्ति के ज्ञान भारती स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि की बहनों के द्वारा परम पूज्य गुरुदेव स्वामी जी महाराज एवं परम सत्य आचार्य जी के तेल चित्र पर तिलक लगाकर पूजा अर्चना की गई एवं स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर जहां महिला पतंजलि शक्ति जिले की जिला प्रभारी श्रीमती कलावती ईश्वर लोधी, मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपिका चौहान, कोष्ध अध्यक्ष श्रीमती ममता त्रिपाठी, जिला महामंत्री श्रीमती संतोषी सेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे तो वहीं इस अवसर पर जिले की प्रभारी श्रीमती कलावती लोधी ने कहा कि आज योग को लेकर पूरी दुनिया में अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता आई है, तथा परम पूज्य गुरुदेव ने योग को जहां पूरे विश्व में स्थापित किया है, तो वहीं प्रत्येक 21 जून को आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम करते हैं तथा योग को लेकर एक अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार पूरी दुनिया में हुआ है, तथा शक्ति जिले में भी निरंतर योग के प्रति लोगों को जागरूक करने समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, तथा आज स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने पर मैं शक्ति जिले के सभी नागरिकों को बधाई देती हूं, इस अवसर पर उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा योग प्रशिक्षण का भी कार्यक्रम किया गया जिसमें योग की विभिन्न क्रियो के बारे में बताया गया।