सक्ती

“योग से रहो निरोग” – टेमर गांव में ग्रामीणों का दिखा योग के प्रति उत्साह

"योग से रहो निरोग" - टेमर गांव में ग्रामीणों का दिखा योग के प्रति उत्साह kshititech

सक्ती – 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में भी ग्रामीणों में योग के प्रति उत्साह देखा गया। ग्राम पंचायत टेमर के मिडिल स्कुल में योग दिवस मनाया गया। सरपंच चन्द्र कुमार सोनी ने ग्राम वासियो को योग दिवस की बधाई शुभकामनायें दी। तथा सोनी ने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमेशा करते रहना चाहिए योग से व्यक्ति हमेशा निरोग रहता है। शिक्षकों एवं पंचो को सरपंच के द्वारा शर्ट दी गयी। इस अवसर पर योग दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसरपंच योगिता घनश्याम सचिव संजू महिलागे पटेल कुलदीप पटेल, रामकुमार देवागन, नित्युंज पटेल, योगेश जायसवाल, शेष नारायण पटेल, मोहन प्यारे पटेल, फणेद्र कुमार दर्शन, श्रीमती उमा कुर्रे, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती याद कुमारी पटेल, श्रीमती सुलोचना मरावी, श्रीमती अंजू लता यादव, जाटवर सर योग शिक्षक गोरेलाल पटेल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।