सक्ती
सक्ती में नवरात्रि पर्व पर होने वाला रास गरबा कार्यक्रम पानी, बरसात को देखते हुए किया गया स्थगित

सक्ती – सक्ति शहर में 26 सितंबर 2025 को नवरात्रि पर्व पर होने वाला राज गरबा कार्यक्रम पानी, बरसात को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है,तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए रास गरबा कार्यक्रम आयोजन समिति के आयोजकों ने बताया कि वर्तमान में बारिश की परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा, सुविधा एवं कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, एवं आने वाले वर्षों में बहुत ही सुंदर एवं बेहतर ढंग से इस कार्यक्रम का आयोजन आप सभी के सहयोग से किया जाएगा तथा कार्यक्रम के स्थगित करने को लेकर आपको होने वाली असुविधाओं के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।


