सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए अनेकों आयोजन


स्कूल के घोष के बच्चों ने बहुत ही सुंदर घोष के साथ किया अतिथियों का स्वागत, वंदे मातरम गीत की भी हुई प्रस्तुति
सक्ती – सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया, इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना की गई तथा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भारत माता की आरती एवं वंदना भी की गई, तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही सुंदर भाषण की प्रस्तुति दी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल,पूर्व सह व्यवस्थपक कन्हैया गोयल, सेवानिवृत शिक्षक हरि मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के यह पर्व हम सबके लिए एक बड़ा गौरवशाली दिन है, तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा जिस उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में आज अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई है, निश्चित रूप से प्रसन्नता का विषय है, एवं हमें सदैव राष्ट्र हित का संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए, कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं नाश्ता भी कराया गया मिष्ठान वितरण की व्यवस्था शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज अग्रवाल एवं प्रमोद सायकल स्टोर्स के संचालक विनोद अग्रवाल के सौजन्य से की गई थी, कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल, सह व्यवस्थापक डमरूधर देवांगन,पूर्व सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल, विनोद अग्रवाल,कुशलाल वर्मा,अजीत उपाध्याय, हरि मिश्रा, प्राचार्य पुरन गिरी गोस्वामी,प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू,बिरिछराम बरेठ,मनमोहन साहू, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल राठौर, सहित काफी संख्या में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सावित्री महंत एवं बिरिछ राम बैरेट ने संयुक्त रूप से किया, अतिथियों के आगमन पर विद्यालय के घोष के बच्चों ने बहुत ही सुंदर घोष के साथ परिसर के स्थल तक लाया


