सक्ती

नहीं रहे – किरोड़ी लाल मंगल (मालखरौदा)

नहीं रहे - किरोड़ी लाल मंगल (मालखरौदा) kshititech

सक्ती –  मालखरौदा के समाज सेवी एवं श्याम प्रेमी राजेश अग्रवाल मंगल के पूज्य ताऊजी पथरी पारा के प्रतिष्ठित व्यवसायी कांवरिया जनरल स्टोर के संचालक किरोड़ीलाल मंगल का आकस्मिक निधन दिनांक 20 अगस्त 2026 दिन-गुरुवार की दोपहर में हो गया है । स्वर्गीय किरोड़ीलाल मंगल गिरधारी लाल मंगल। प्रतीक मंगल के पूज्य पिताजी थे । वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 21 अगस्त 2026 दिन-शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे निवास स्थान कांवरिया जनरल स्टोर पथरी पारा से निकली। उनका अंतिम संस्कार पौड़ी बाहर मुक्तिधाम में किया गया। किरोड़ी लाल मंगल के निधन पर अग्रवाल सभा सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।